Old Man Missing : बकरी चराने गया वृद्ध गायब, नदी किनारे खून के निशान और पर्स मिला

- एक किमी दूर तक खून के निशान पाए जाने से मारपीट कर नदी में फेंकने की आशंका

Betul News : बैतूल। जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत गौलागोंदी में बकरी चराने गया 55 वर्षीय सुनील धात्रे बुधवार से लापता है। शाम को बकरियां घर आ गईं लेकिन उसके न आने पर स्वजनों ने गुरुवार को सुबह झल्लार थाना पहुंचकर सूचना दी। पुलिस के द्वारा गुम इंसान कायम कर तलाश प्रारंभ की।

इसी दौरान ताप्ती नदी के पास उसका पर्स, मोबाइल पड़ा मिला और खून के निशान भी पाए गए। जब पुलिस उसके आधार पर तलाश करते हुए आगे बढ़ी तो करीब एक किमी दूर नदी के किनारे तक खून के निशान नजर आए हैं। इससे पुलिस को आशंका है कि कहीं मारपीट कर उसे नदी में तो नहीं फेंक दिया गया। शुक्रवार को सुबह से पुलिस के द्वारा एसडीईआरएफ की मदद से नदी में धामन्या गांव तक तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया है।

झल्लार थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश ने बताया कि गुम इंसान कायम कर उसकी तलाश की जा रही है। जिस क्षेत्र में वह बकरी चराने के लिए गया था वहां पर सामान मिलने के साथ ही खून के निशान भी पाए गए हैं। इससे मामला संदिग्ध हो गया है।

खून के निशान करीब एक किमी दूर नदी के किनारे तक मिले हैं। इसी आधार पर ताप्ती नदी में शुक्रवार को सुबह से तलाश की गई लेकिन शाम तक कहीं पर भी पता नहीं चल पाया है। शनिवार को सुबह से धामन्या गांव के आगे के हिस्से में ताप्ती नदी में उसकी तलाश की जाएगी। परिजनों से भी पूछताछ की गई है और उसके आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button