Today Betul News: श्री राम की शोभायात्रा से पहले भगवामय हुआ पूरा शहर

The whole city turns saffron before the procession of Shri Ram

Today Betul News: बैतूल। श्री रामनवमी पर नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा  भव्य तैयारियां की जा रही हैं। जिसमें पूरा शहर भगवामय हो गया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने  गेंदा चौक बैतूल से लल्ली चौक तक राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा की तैयारियां करते हुए नगर के खंभों एवं घरों पर भगवा झंडे लगाए  हैं।

गेंदा चौक सदर में बनाया चक्र

वरिष्ठ सहयोगी बन्टी यादव ने बताया कि गेंदा चौक पर भगवा कपड़े से गोल आकार का मनमोहक चक्र बनाया है। जिसे देखने वाले सराहना किए बिना नहीं रह पा रहें हैं।

30 मार्च को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

संगठन के दीपक मालवीय ने बताया कि 30 मार्च को राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा आयोजित शोभायात्रा के पूर्व गेंदा चौक पर महाआरती शाम 5 बजे होगी। महा आरती के बाद शोभा यात्रा प्रारंभ होगी। जो करगिल चौक, अम्बेडकर चौक, लल्ली चौक पहुंचेगी जहां राम मंदिर में पूजन होगा। लल्ली चौक पर भी महाआरती के बाद शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा।

झांकियां होंगी विशेष आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा में झांकिया, आकर्षण का केन्द्र बनेगी। इसके अलावा दो राम मंदिर, बजरंग बली की प्रतिमा, वानर सेना, लोकनृत्य दल भी शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभा यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को भगवा वस्त्र देकर राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान गेंदा चौक पर भंडारा भी आयोजित किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button