स्वर्ण जयंती महोत्सव के सफल आयोजन के लिए समाज समिति ने माना आभार
समाज उत्थान के लिए दानदाताओं ने दान की राशि

बैतूल। विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति के तत्वावधान में श्री विश्वकर्मा स्वर्ण जयंती महोत्सव चार दिनों तक ऐतिहासिक रूप में मनाया गया। समाज समिति से मिली जानकारी के अनुसार इस आयोजन की तैयारी विगत 2 माह से की जा रही थी। जिले भर में जयंती प्रभारियों की नियुक्ति की गई थी। प्रत्येक गांव गांव घर घर जाकर आमन्त्रण एवं पीले चावल से सभी को निमंत्रण दिया गया था। जिले भर से बड़ी संख्या में हजारों सामाजिक बन्धु स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में विश्वकर्मा मन्दिर पहुंचे। चारो दिन समाज के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गए। समाज के लोग प्रति दिन शाम को एक साथ मन्दिर में भोजन करते थे। बाइक रैली, शोभायात्रा, सांस्कृतिक आयोजन, हवन पूजन के साथ चौथे दिन स्वर्ण जयंती महोत्सव का समापन हुआ। समापन अवसर पर 4 से 5 हजार सामाजिक बंधुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। जयंती महोत्सव के अवसर पर लोकेश मालवी भोपाल ने अपने माता पिता की स्मृति में 11 हजार रु, श्रीमती दुर्गा रामकिशोर मालवी प्रताप वार्ड द्वारा 11 हजार रु, रजत मालवी द्वारा 11 हजार रु, मंगल प्रसाद मालवी माचना नगर द्वारा अपनी पत्नी की स्मृति में 11 हजार रु, श्रीमती सुषमा सुभाष मालवी पूर्व अध्यक्ष महिला मण्डल द्वारा 5100 रु, युवा मंच अध्यक्ष विनय बंटी मालवी द्वारा 5100 रु, इसके अलावा 2100, 1100 रु की राशि सामाजिक लोगों ने स्वेच्छा से भेंट की। कार्यक्रम में सांसद डीडी उईके, बैतूल विधायक हेमन्त खंडेलवाल, आमला सारणी विधायक डॉ.योगेश पण्डागरे, बैतूल नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, पार्षद गण समाज सेवी गणमान्य नागरिक, पत्रकार, नागपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी,जबलपुर, इटारसी, होशंगाबाद, भोपाल, हरदा से समाज संगठन के अध्यक्ष व सदस्य पहुंचे थे। कार्यक्रम में बैतूल जिले की चिचोली समिति, आमला समिति, सारणी क्षेत्र के आमंत्रित सदस्य, जयंती प्रभारी, भैंसदेही समिति, मुलताई, आठनेर के सभी सदस्य बड़ी संख्या में पहुंचे। समाज समिति अध्यक्ष गणेश मालवी, सचिव शशिकांत मालवी, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष मालवी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र मालवी, सांस्कृतिक सचिव विष्णुकांत मालवी, देवकुमार मालवी, बद्री प्रसाद, विवेक गुड्डू मालवी, महिला मण्डल अध्यक्ष अर्चना बल्लू मालवी, युवा मंच अध्यक्ष विनय बंटी मालवी सहित समाज समिति जिला प्रमुख बलवीर मालवी ने सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।




