तहसीलदार कीर्ति डेहरिया का अजाक्स व मेहरा समाज ने किया स्वागत

बैतूल। अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी कर्मचारी अजाक्स संगठन एवं मेहरा समाज संगठन बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में बैतूल तहसील में पदस्थ तहसीलदार श्रीमती कीर्ति डेहरिया का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अजाक्स संगठन के जिला अध्यक्ष दशरथ धुर्वे एवं मेहरा समाज संगठन के जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी ने किया।

इस अवसर पर अजाक्स संगठन के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मुकेश उपराले, मेहरा समाज संगठन के जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी, प्रांतीय संरक्षक डॉ. आई.पी. पारधे, रमेश उपराले, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गंगाराम घुड़ाले, बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सूर्यवंशी, बेनी प्रसाद सूरजाहे, गंगाराम बिसोने, ओमकार मोरले, संतोष वाघमारे, रामकिशन बेले, योगेंद्र सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button