कांग्रेसियों को एकजुट कर जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करना प्रमुख लक्ष्य : अजय सिंह ।

बूथ स्तर का सामंजस्य ही संगठन की असली ताकत : निलय डागा । जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज होगा : सुखदेव पांसे। बैतूल में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को मिला मजबूती और एकजुटता का संदेश।

बैतूल। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका देने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय बैतूल में कांग्रेस की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय सिंह राहुल भैया ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेसियों को एकजुट कर गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है और कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता ही हैं।

– संगठन की मजबूती पर दिया विशेष जोर

अजय सिंह राहुल भैया ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता के बीच और अधिक सक्रियता के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब हर कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

– जिलाध्यक्ष निवास से शुरू हुआ संवाद

बैतूल प्रवास के दौरान अजय सिंह राहुल भैया सबसे पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के निवास पहुंचे। यहां उनके साथ सुखदेव पांसे, समीर खान, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, लोकेश पगारिया, लवलेश बब्बा राठौर, हर्षवर्धन धोटे, मोनू बड़ोनिया, मनोज आहूजा, राजकुमार चौबे, संजय सरदार, प्रीतेश गंगारे और जितेन्द्र इवने उपस्थित रहे। स्वल्पाहार के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।

– वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई रणनीतिक चर्चा

इसके बाद अजय सिंह राहुल भैया पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे के बैतूल स्थित निवास पहुंचे, जहां निलय डागा, अनुराग मिश्रा, मनोज मालवे, नवनीत मालवीय, हेमंत वागद्रे, नितीन देशमुख, हेमंत पगारिया, नरेन्द्र मिश्रा, नीतिन गाडरे, किशोर माथनकर, अरुण यादव और किशोर परिहार सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ चाय पर चर्चा हुई। इस दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

– कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद

चाय पर चर्चा के बाद अजय सिंह राहुल भैया सीधे कांग्रेस कार्यालय बैतूल गंज पहुंचे, जहां उन्होंने जिलेभर से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन महामंत्री ब्रजभूषण पांडे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कांग्रेस प्रवक्ता लवलेश बब्बा राठौर ने किया।

– बूथ स्तर का सामंजस्य ही सफलता की कुंजी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा ने कहा कि बूथ स्तर तक सामंजस्य और मजबूत संगठन ही कांग्रेस की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और बेहतर समन्वय के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान होगी।

– जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता : सुखदेव पांसे

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे ने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने, उनकी समस्याओं को समझने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष जनता के अधिकारों और विकास के मुद्दों के लिए लगातार जारी रहेगा।

– बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट के विधायक अजय सिंह राहुल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा, मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रदेश प्रभारी डाॅ. महेन्द्र सिंह चैहान, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, प्रदेश सचिव समीर खान, पूर्व विधायक- ब्रम्हा भलावी, डाॅ.पी.आर.बोड़खे, धरमू सिंह सिरसाम, राजेन्द्र जैसवाल, बैतूल विधानसभा प्रभारी गोपालकृष्ण शर्मा, जनपद अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी राहुल उईके, जिला सदस्य राजेन्द्र कवड़े, दीपक बारस्कर, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष- मोनिका निरापुरे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजरानी परिहार, घोड़ाडोंगरी नगर पंचायत अध्यक्ष मीरावंती उईके, कांग्रेस नेत्री वर्षा गाखरे, प्रेरणा शर्मा, नंदिनी तिवारी, संगीता डेहरिया, खुशबू अतुलकर, सुशीला तिवारी, सीमा अतुलकर, लक्ष्मी गोहे, ममता साहू, चन्द्रा सोनेकर, अनिता बेलवंशी, श्रीमती रेखा सुनील भलावी, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष नारायण राव धोटे, आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंजाब आहके, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष नीतिन गाडरे, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सप्पू खान, आबिद खान, सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, जिला संगठन महामंत्री ब्रजभूषण पांडे, कांग्रेस प्रवक्ता लवलेश बब्बा राठौर, विजय पारधी, सोशल मीडिया प्रभारी अनुप जैसवाल, उमाकांत शर्मा, किसान कांगे्रस जिलाध्यक्ष जगदीश गोचरे, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जैद खान, कोषाध्यक्ष लोकेश पगारिया, उपाध्यक्ष हर्षवर्धन धोटे, सुभाष देशमुख, डाॅ.प्रमोद खांडवे, इस्माईल नब्बू खान, संजय मावस्कर, अशोक राठौर, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, संतोष साहू, महासचिव में सुरेन्द्र सिंह चंदेल, मोनू बड़ोनिया, यतीन्द्र सोनी, राजा साहू, मनोज पंडित, वसीम खान, विनयशंकर पाठक, जावेद पंचू खान, किशोर परिहार, हेमंत मानकर, विक्की सिंह, विधानसभा अध्यक्ष प्रीतेश गंगारे, प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षों में मोहम्मद इलियास खान, डाॅ.नितीन देशमुख, रजनीश मंगू सोनी, अतुल शर्मा, देवेन्द्र मोनू वाघ, ऋषि सिरसाम, साकिर खान, पंडित प्रवीण जोशी, अमित तिवारी, मनोहर नायक, तकि उल हसन रिजवी, राहुल छत्रपाल, ललित गोयर, स्पंेशर लाल, राजेश सराठे, हेमंत मुन्नु देशमुख, रामकिशोर कसरादे, राजा सोनी, सुनील पंडाग्रे, प्रशांत वागद्रे, हरीश पिंटु लिखितकर, सरफराज खान, अमरसिंह राठौर, ब्लाॅक अध्यक्षों में मनोज कालू आहूजा, राजकुमार चैबे, सत्यप्रकाश रावत, पंकज वंजारे, जाॅनी पठान, अरूण यादव, मिश्रीलाल धाकड़, भूतासिंह मर्सकोले, सुमित शिवहरे, विजेन्द्र भावसार, बटेश्वर भारती, ललित यादव, महेश यादव, अजय सोलंकी, पंकज रानू ठाकुर, सियाराम यादव, गोपाल आजाद, नरेश मोहरे, निताई कर, नीरज राठौर, पहलवान सिंह, सुभाष यादव, राहुल पटेल, उपेन्द्र वर्मा, जिला सचिव में अभय वर्मा, मिथलेश सिंह, राकेश गंगारे, अखिलेश आर्य, शांतनु तिवारी, दीनेश आजाद, प्रणय सोनू पटेल, हैबत साकरे, अशोक अड़लक, चुन्नीलाल यादव, यशवंत कनाठे, शिवकिशोर आर्य, विजय आर्य, महेन्द्र पंडोले, राजू पटेल, नरेन्द्र यादव, हीरालाल सोनारे, अजाब झरबड़े, डाॅ. सुभाश आठनेरे, अशोक नेकराम राठौर, तोप पटेल, अक्रम खान, मनोज यादव, अजय टंडन, नेहरूसिंह राजपूत, कादर शाह, सुरेश करोले, किशोर कड़वे, नरेन्द्र वर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button