Mandi Bhav Today Betul : बैतूल मंडी में उड़द के दाम में जबरदस्त तेजी, 8680 रुपये प्रति क्विंटल बिकी

सोमवार को बैतूल में बंद रहेगी कृषि उपज मंडी

Mandi Bhav Today Betul : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कृषि उपज मंडी में उड़द के दाम मूंग से भी तेज हो गए हैं।शनिवार को कृषि उपज मंडी बडोरा में उड़द की आवक 24 बोरा की रही जिसकी नीलामी न्यूनतम7000 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर अधिकतम8680 रुपये प्रति क्विंटल के बीच की गई है। जबकि मूंग के दाम 7501 रुपये से लेकर अधिकतम7800 रुपये प्रति क्विंटल रहे हैं।

उड़द के दाम में अचानक आई तेजी के कारण ही बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर मंडी में पहुंचे हैं। मंडी में शनिवार को सभी जिंसों की आवक 6893 बाेरा की रही है। सोमवार 17 जून को कृषि उपज मंडी बडोरा बंद रहेगी।

मंडी में आवक और भाव की जानकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button