CM LIVE : सारनी में शुरू हुआ मुख्यमंत्री का ‘जन दर्शन’ ,तेंदूपत्ता संग्राहकों को हितलाभ वितरण करेंगे
कांग्रेसियों और आम आदमी पार्टी के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

CM News : बैतूल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आमला विधानसभा क्षेत्र के सारनी-पाथाखेड़ा गुरुवार शाम 5.30 बजे पहुंचे। मुख्यमंत्री बगडोना हवाई पट्टी से रथनुमा वाहन में विधायक डा योगेश पंडाग्रे के साथ सवार हुए और जन दर्शन के लिए रवाना हो गए हैं।
रास्ते में जनता के द्वारा पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया जा रहा है।
इसके बाद मुख्यमंत्री तेंदूपत्ता संग्राहकों को हितलाभ वितरण करने के लिए आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के स्थल पर पहुंचेगे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सारणी, जिला बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 'मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना' अंतर्गत हितलाभ वितरण https://t.co/u41tduRIPy
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 24, 2023
कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं जिससे पंडाल छोटा पड़ गया है और मैदान में बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम सारनी में ही करेंगे।
कांग्रेस और आप कार्यकर्ता हिरासत में

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए जा रहे जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, कांग्रेस नेता मनोज मालवे समेत अन्य नेताओं को बोरी -सारनी मार्ग पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सारनी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा विरोध जताने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर चोपना थाने भेज दिया गया है।
इनमें कांग्रेस नेता भूषण कांति, बटेश्वर भारती, किशोर चौहान, राफे बक्श, हेमंत, गौतम नागले , आम आदमी पार्टी के अजय सोनी, सपन कामला, शिबू विश्वकर्मा, संतोष देशमुख शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष संतोष देशमुख ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने से रोकने के लिए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या है।प्रदेश और देश की आम जनता जागरुक हो चुकी है, जनता भाजपा की चाल में आने वाली नहीं है।




