Betul Mandi BHAV: सोयाबीन के दाम उछले, पांच हजार के भाव बिका
मंडी भाव–16 दिसंबर 2023

Betul Mandi BHAV: मध्यप्रदेश की मंडियों में सोयाबीन की आवक हो रही है। बैतूल जिले की बडोरा मंडी में सोयाबीन के दाम पांच हजार रूपये पर आ गए। शनिवार को मंडी में सोयाबीन की आवक 1255 बोरा की हुई थी। इसकी नीलामी न्यूनतम 4001 रूपये से शुरू हुई। अधिकतम बोली 5000 रूपये प्रति क्विंटल लगाई गई।

मुलताई मंडी के भाव
कृषि उपज मंडी मुलताई में शनिवार को मक्का की कुल आवक 3800 क्विंटल रही वहीं 1254 क्विंटल चना की भी आवक रही। जिसमें सौदा पत्रक से मक्का 3600 क्विंटल तथा चना 75 क्विंटल की खरीदी हुई। तथा अनुबंध से मक्का 200 क्विंटल तथा चना 50 क्विंटल आवक रही। मक्का 2007 से 2135 रूपए तथा चना 5025 रूपए से 5050 रूपये की दर से बिका।




