मलेरियोलॉजी : प्रशिक्षित आशाएं करेंगी वाहक जनित रोगों से प्रभावी क्षेत्र रक्षण

आशा कार्यकर्ताओ का  पर दक्षता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित

Betul News : बैतूल । शनिवार को मंगल भवन चिचोली में मलेरिया निरीक्षक और मास्टर ट्रेनर पंकज डोंगरे द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली की आशा कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय मलेरियालॉजी प्रशिक्षण दिया गया।

श्री डोंगरे ने बताया मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश अतुलकर के मार्गदर्शन बीईई अनिल कटारे, बीपीएम विनीत आर्य, बीसीएम नीलेश सूर्यवंशी एलटी रामरूप कैन के सहयोग से वन ग्राम, दुरस्त ग्रामों, अन्य जिलों से संलग्न और नई पदस्थापित आशाओं को मलेरिया जांच आरडीके और स्लाइड से किये जाने, मलेरिया उपचार, वाहक नियंत्रण, लार्वा विनष्टीकरण,पर हैंडस ऑन और दक्षता प्रशिक्षण दिया गया। ये प्रशिक्षण उन्हें कार्यक्षेत्र में वाहक जनित रोगों से क्षेत्र रक्षण में सहयोगी होंगा।

रितेश बारपेटे, सन्तोष उइके द्वारा ऑनलाइन एंट्री के महत्व और किये जाने के तरीके बताए। प्रशिक्षण समाप्ति पर आशाओं को डोज चार्ट और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button