सडक़-ट्रेन हादसों में घायलों की जान बचाने वाले 50 ऑटो एम्बुलेंस चालक सम्मानित

दस वर्षों से बैतूल की सडक़ों पर दौड़ रही सैकड़ों ऑटो एम्बुलेंस, मुलताई में भी 6 साल पूरे

बैतूल। जिले के ओपन ऑडिटोरियम में गत दिवस आयोजित राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम में बैतूल एवं मुलताई के 50 ऑटो एम्बुलेंस चालकों को सम्मानित किया गया। एसपी वीरेन्द्र जैन, एएसपी कमला जोशी, एसडीओपी सुनील लाटा, टीआई नीरज पाल, यातायात प्रभारी गजेन्द्र केन ने इस अवसर पर ऑटो एम्बुलेंस चालकों की सराहना की। बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा जिले में दस वर्षों से जीवन रक्षक प्रकल्प ऑटो एम्बुलेंस योजना का संचालन जन सहयोग से किया जा रहा है। योजना के तहत बैतूल, आमला, मुलताई में विगत दस वर्षों में 1300 से अधिक घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया साथ ही 38 शवों का परिवहन भी किया गया है। इस जीवन रक्षक प्रकल्प के लिए बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति की अध्यक्ष गौरी पदम मुलताई संयोजक दीपेश बोथरा एवं संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों का भी सम्मान किया गया।

इनकी वजह से जारी है भलाई की सप्लाई

जिले में 5 जनवरी 2016 से प्रारंभ होकर जनसेवा के उद्देश्य से लगातार ऑटो एम्बुलेंस योजना संचालित है। योजना के क्रियान्वयन में बैतूल के समाजसेवियों एवं संस्थानों का सहयोग प्राप्त होता है। इसके अलावा शव परिवहन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल द्वारा ऑटो एम्बुलेंस चालक को एक हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। ऑटो एम्बुलेंस योजना ने भलाई की सप्लाई के रुप में भी पहचान बनाई है। ऑटो एम्बुलेंस चालकों को दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए 200-300 रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। संस्था अध्यक्ष गौरी पदम ने बताया कि आरडी पब्लिक स्कूल, डॉ ममता श्रीवास्तव, डॉ जया श्रीवास्तव, अनिल खवसे, संदीप सोनी, अनूप जायसवाल, नीरजा श्रीवास्तव, माधवी ठाकुर, अनुराग मिश्रा, धीरज बोथरा, धीरज हिराणी, डॉ दीप साहू, डॉ नूतन राठी, डॉ श्याम सोनी, सरिता अतुलकर, लीना देशकर, मंजुला पाठक, अभिमन्यु श्रीवास्तव, सीए प्रदीप खण्डेलवाल, नीतेश उईके, तुलसी मालवी, विनय सिंह चौहान, नवनीत मालवीय, प्रचिति कमाविसदार, मेहर प्रभा परमार सहित अन्य सहयोगियों द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले आर्थिक सहयोग से भलाई की सप्लाई निरंतर जारी है।

हिरण, बंदर, गाय के भी काम आई ऑटो एम्बुलेंस

ऑटो एम्बुलेंस पुलिस और आम नागरिकों के लिए भी मददगार साबित हो रही है। किसी दुर्घटना या अनहोनी की वजह से होने वाली मौत पर जब शव परिवहन के लिए पुलिस के पास वाहन नहीं होता तो ऑटो एम्बुलेंस की मदद ली जाती है। कुछ ऑटो चालकों को फोन पर भी सूचनाएं प्राप्त होती है जिससे वे तत्परता से मौके पर पहुंचकर मददगार बनते है। ऑटो एम्बुलेंस चालकों ने न सिर्फ सडक़ दुर्घटना अपितु ट्रेन हादसे, छत से गिरने, करंट, चाकूबाजी, मारपीट में घायल होने पर भी मदद की है। तीन बंदरों (1 मुलताई- 2 बैतूल) एक हिरण(मुलताई क्षेत्र) एवं 4 गायों (2 मुलताई-2 बैतूल ) को भी ऑटो एम्बुलेंस की मदद से पशु चिकित्सालय में समय पर उपचार प्राप्त हुआ।

वर्ष 2025 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान

राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम में एसपी वीरेन्द्र जैन, एएसपी कमला जोशी, एसडीओपी सुनील लाटा, टीआई नीरज पाल, यातायात प्रभारी गजेन्द्र केन द्वारा वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य के लिए रेलवे स्टेशन से शेख सादिक, अकील बाबा, प्रदीप बड़ोदे, मोहम्मद कलीम, हरदीप इचप्राणी, एजाज खान, हास्पीटल चौक से श्रवण बारस्कर, मनीष मालवीय, रमेश चंदेल, सैंकीश्रीवास, राजेश मंदरे, तांगा स्टैण्ड गंज से नंद कुमार गव्हाड़े, दुर्गेश राठौर, बडोरा- राजेश जागरे, हिमांशु दुनसुआ, अनूप सूर्यवंशी, हमलापुर-बसंत राठौर, गेंदा चौक- सोहेब खान, हिमांशु ठाकुर, नीलेश चौधरी, तोदासिंग सोलंकी, रमेश निरापुरे, आकाश साहू, पेट्रोल पम्प चौक कोठीबाजार-महेश सूर्यवंशी, आबिद अली, बस स्टैण्ड- शेख जावेद, रियाजुद्दीन शाह, कांतिशिवा चौक-इमरान खान, जगदीश मगरे, अजय कुमार धुर्वे, राकेश बैरसिया, रैन बसेरा चौक-शेख आसिफ, गंज-शिव पंवार, कारगिल चौक-राम गायकवाड़, थाना चौक-राकेश बचले, सोहेल कुरैशी, मोहसिन अली, शाहिद कुरैशी, शेख आसिफ एवं मुलताई से श्रीलाल पंवार, दिनेश पंवार, शेख शब्बीर, विपिन यादव, विक्रम देशमुख, अजय नागले, कमलेश पंवार,शेख समीर, नागेश पौनीकर तथा शेख शाहरुख को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button