किराड़ समाज के 300 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान।
प्रतिभा सम्मान समारोह में 700 से अधिक समाजजन हुए शामिल।

बैतूल। किराड़ कर्मचारी समिति बैतूल द्वारा रविवार को किराड़ समाज भवन स्थित श्रीराम सभागृह में 25वें प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किराड़ समाज संगठन बैतूल के अध्यक्ष कुलराज नरवरे ने की, जबकि मुख्य अतिथि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारणी के महाप्रबंधक सुशील लिल्होरे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कर्मचारी समिति अध्यक्ष प्रवीण नरवरे ने समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं, बारहवीं तथा उच्च शिक्षा स्तर के लगभग 300 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं मां सरस्वती की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में समाज के उद्यमी एवं शिक्षक दिलीप सूर्यवंशी ने युवाओं को उद्योग और व्यवसाय के महत्व से अवगत कराते हुए मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। आईटीआई प्राचार्य बनखेड़े ने तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने शिक्षा, धार्मिक मूल्यों, सामाजिक एकता और समाज के विकास से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रमिला सिमैया, इंदिरावति लिल्होरे, डॉ. श्रेया मोहने, पूनम बनखेड़े, सुनीता गढ़ेकर एवं माधुरी अमरुते सहित अनेक अतिथि मंचासीन रहे। वहीं टीसी सूर्यवंशी, सेवाराम नरवरे, जीडी नरवरे, फुलचंद महादुले, मिश्रीलाल डढ़ोरे, दुर्गाप्रसाद सूर्यवंशी, संजय घिडोडे, संजय सरोदे, सूरजलाल हारोड़े, धनराज मोहने, कृष्णा सुजाने, तुलाराम सूर्यवंशी, नरेन्द्र गढ़ेकर, डॉ. आनंद नरवरे एवं चंद्र किशोर लिल्होरे सहित समाज के वरिष्ठजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
लगभग 700 से 800 समाजजन, छात्र-छात्राएं, पालकगण एवं मातृशक्तियों की उपस्थिति में समारोह संपन्न हुआ। मंच संचालन दुलीचंद हारोड़े ने किया तथा आभार प्रदर्शन शिवदास सोलंकी ने किया। भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




