सिद्धेश्वर शिव मंदिर खंजनपुर में आज से अखंड रामायण का आयोजन ।

बैतूल। सिद्धेश्वर शिव मंदिर खंजनपुर एवं सुयोग कॉलोनी विकास नगर में सिद्धेश्वरी महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल द्वारा विगत 15 वर्षों से निरंतर अखंड रामायण का पाठ किया जाता रहा है। इस अवसर पर हनुमान जी का पूजन शृंगार ध्वज स्थापना के ही आज सोमवार प्रातः 10 बजे से अखंड रामायण का पाठ प्रारंभ कर दूसरे दिन मंगलवार को सुबह अखंड रामायण के समापन के साथी ही हवन पूजन एवं भंडारा प्रसादी का वितरण सिद्धेश्वरी महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल खंजनपुर द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी सिद्धेश्वरी महिला मंडल की सदस्य श्रीमती चेतना सरियम ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम में सभी धर्म प्रेमी जनता अधिक से अधिक संख्या में आकर भाग लेवे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




