Blood bank in-charge Dr. Ankita Seete honored the blood donors: दिवंगत शिवदयाल साहू की स्मृति में 35 यूनिट हुआ रक्तदान

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.अंकिता सीते ने रक्तदाताओं का किया सम्मान


बैतूल। स्व. शिवदयाल साहू (आदवारे) की पुण्य स्मृति में 26 जुलाई, शनिवार को घाटपिपरिया में युवा साहू समाज सेवा संगठन, बैतूल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन उनकी तेरहवीं पर आयोजित किया गया, जिसमें जिला अस्पताल बैतूल की रक्त इकाई ने 35 यूनिट रक्त एकत्र किया। आयोजन में परिजनों और समाज के लोगों ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए जिला अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अंकिता सीते ने कहा कि आमतौर पर श्रद्धांजलि अवसरों पर लोग भोजन या वस्त्र दान करते हैं, लेकिन रक्तदान एक अनूठा प्रयास है जो सीधा किसी की जान बचाने से जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि यह रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता, केवल मानव ही इसे मानव को दे सकता है। उन्होंने युवा साहू समाज सेवा संगठन की इस पहल की प्रशंसा की और अन्य युवाओं को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
शिविर की सबसे खास बात यह रही कि कथा पूजन के लिए पहुंचे पंडित छोटू महाराज ने सर्वप्रथम आकर रक्तदान किया और समाज को यह संदेश दिया कि सेवा का कोई रूप छोटा नहीं होता। उनके इस कार्य की सभी उपस्थितजनों ने सराहना की। ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह से रक्तदान किया गया जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया। युवाओं और परिजनों के साथ समाज के अन्य वर्गों की सक्रिय भागीदारी से यह शिविर सफल रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेंद्र प्रसाद साहू एवं गोपाल साहू ने किया।
– आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बनेंगे ऐसे आयोजन
अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू ने इस अवसर पर कहा कि स्व. शिवदयाल साहू की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर समाज के लिए प्रेरणास्पद पहल है। आमतौर पर तेरहवीं पर भोज और रस्मों पर जोर दिया जाता है, लेकिन इस परिवार और युवा संगठन ने एक नई सोच के साथ समाज सेवा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि साहू समाज हमेशा से सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्थान में अग्रणी रहा है और इस तरह के आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल बनेंगे।
इन लोगों ने किया रक्तदान:
पंडित छोटू महाराज, संजय साहू, हेमराज बनकर, रितेश साहू, पवन गाठे, आशीष सोनी, नीरज साहू, कमलेश साहू, महेश साहू, प्रेमचंद साहू, रूपेश साहू, नितेश साहू, धर्मेंद्र साहू, राजेश रघुवंशी, प्रकाश साहू, चंद्रकला साहू, गणपति रघुवंशी, मनीष साहू, इशांक साहू, नितेश साहू, प्राची साहू, पूजा साहू, आशीष साहू, हरीश साहू, धर्मेंद्र रघुवंशी, अरविंद साहू, अजय उइके, अतुल साहू, रितिक साहू, रिंकू साहू, गोलू साहू, राजेंद्र साहू, ममता साहू, नरेंद्र सिंह रघुवंशी, उमंग साहू ने रक्तदान से स्व.शिवदयाल साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा साहू समाज सेवा संगठन ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय दल और समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button