Block congress betul : ब्लॉक कांग्रेस की बड़ी बैठक, सरकार की नीतियों के खिलाफ विधानसभा घेराव की योजना
पोलिंग बूथ से विधानसभा तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

बैतूल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिचोली ने बिजली सप्लाई और अन्य प्रमुख मांगों को लेकर तहसीलदार और विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड चिचोली के अधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री तपश्री बाबा स्टेडियम में आयोजित की गई। बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता तथा बैतूल जिला प्रभारी राजकुमार उपाध्याय केलू और जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कमल सेठ ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए राजकुमार उपाध्याय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जितू पटवारी का संदेश कार्यकर्ताओं को सुनाते हुए कहा कि पोलिंग बूथ स्तर से लेकर सेक्टर और मंडलम तक संगठन को मजबूत करने के लिए बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने 16 दिसंबर को प्रदेश सरकार की विफलताओं और महंगाई के खिलाफ भोपाल में विधानसभा घेराव के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया।
जिला सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर सहयोग और सहभागिता जरूरी है।
बैठक में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमल किशोर आर्य, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुभाष यादव, वरिष्ठ नेता अखिलेश पटेल, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव नरेंद्र आर्य, संगठन मंत्री ऋषि सिरसाम, जनपद उपाध्यक्ष पति दीपक बारस्कर, पूर्व पार्षद रूपेश आर्य, सहकारी समिति चीरापाटला के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, युवक कांग्रेस नेता मोना माचीवार, पूर्व ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष मोहित आर्य सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन युवा नेता राहुल पटेल ने किया और आभार व्यक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय आर्य ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित अन्य प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं में सुरेश कुमार आर्य, रमाकांत सोनी, प्रहलाद काकोड़िया, रोहित आर्य, गंगाधर यादव, किशोरी लाल निवारी, सोनू धुर्वे, बादामी यादव, श्याम चौकीदार, दल्लू सिंह, तनवीर खान, सुदामा यादव, कालूराम कवड़े, जगदीश आर्य, नोमेश इवने, सुरभा सिंह, रामेश्वर गंगाधर यादव, रमेश मालवीय, आनंद झरबड़े, सोबू पंडोले, सुधीर कुमार आर्य, पिंकू इवने, भगतसिंह मालीपुरा, सुरजीत सिंह कुमरे, सोनू जैसवाल, प्रतीक सोनी, भूपेंद्र आर्य, रूपेश आर्य, प्रशांत गब्बर सेठ, दीपक शेषकर, संदीप ठेकेदार, अनूप चौधरी, अमित टुड्डू, चंचल आर्य, शिवम आर्य, मिथुन बशकार, रमाकांत सोनी, संजू ठेकेदार, नीतेश इवने, नवल सिंह इवने और छतरपाल शामिल थे। कार्यक्रम में मंडलम और सेक्टर अध्यक्षों के साथ पंचायत स्तर के सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक के दौरान पार्टी को मजबूत करने और भविष्य की रणनीति पर व्यापक चर्चा की गई।




