Mandi Bhav Betul Today : मंडी में मूंग के दाम समर्थन मूल्य के करीब पहुंचे, किसानों को मिली राहत

Mandi Bhav Betul Today : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी प्रारंभ हो गई है। जिन किसानों ने समर्थन मूल्य पर मूंग बेचने का इंतजार नहीं किया वे मंडी में अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी में भी व्यापारी समर्थन मूल्य की खरीदी शुरू होने पर ऊंचे दाम में मूंग खरीद रहे हैं।
बुधवार 3 जुलाई को बैतूल के बडोरा में स्थित कृषि उपज मंडी में मूंग के अधिकतम दाम 8000 रुपये पर पहुंच गए। मंडी में मूंग की आवक 54 बोरा की हुई जिसकी नीलामी न्यूनतम 6000 रुपये से लेकर अधिकतम 8000 रुपये के बीच हुई। मंडी में तुअर के दाम जरूर घट गए हैं। बुधवार को बैतूल मंडी में तुअर के अधिकतम दाम 8400 रुपये प्रति क्विंटल रहे है।
मंडी में आवक और भाव की जानकारी





