एसबीआई ने पेंशनर्स को दी डिजिटल बैंकिंग और योजनाओं की जानकारी।
योनो, भीम एप और व्हाट्सएप बैंकिंग का प्रदर्शन किया गया।

बैतूल। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा सिविल लाइन बैतूल द्वारा 15 मई को पेंशनर्स मिटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में पेंशनर्स को बैंकिंग सुविधाओं एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई। एसबीआई योनो पंजीयन, लॉगिन एवं उपयोग संबंधी जानकारी भी विस्तार से समझाई गई।
बैठक में पेंशनर्स के लिए बीमा सुरक्षा, सस्ती दरों पर भवन एवं कार ऋण, एसडब्ल्यूपी जमा योजना, सेवा सारथी सहयोग तथा भीम एप एसबीआई जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि 9223866666 पर मिस्ड कॉल देकर अंतिम पांच ट्रांजेक्शन की जानकारी मोबाइल संदेश के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। वहीं 9022690226 व्हाट्सएप लॉगिन सेवा के जरिए डिजिटल बैंकिंग, बैंकिंग फॉर्म डाउनलोड और घर बैठे बचत खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध है।
कार्यक्रम में बताया गया कि वरिष्ठ पेंशनर्स को प्राप्त पेंशन के 18 गुना तक 11.03 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा सकता है। साथ ही 60 से 70 वर्ष आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के लिए अल्फा सीनियर हेल्थ चिकित्सा बीमा पॉलिसी को महत्वपूर्ण बताया गया। चाइल्ड स्कॉलर योजना के माध्यम से बच्चों की शिक्षा के लिए भविष्य निधि की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य शाखा प्रबंधक कपिल येवले, उपशाखा प्रबंधक अरविंद सिंह, जतिन, मोहित तिवारी एवं अलकेश झपाटे ने पेंशनर्स का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में पेंशनर्स एसोसिएशन बैतूल के 50 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में अलकेश झपाटे ने सभी का आभार व्यक्त किया।




