नवनिर्वाचित विधायक हेमन्त खंडेलवाल का श्री माता मंदिर समिति ने किया भव्य स्वागत

मंदिर के पुजारी जीवन गिरी गोस्वामी ने श्री खंडेलवाल को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया

बैतूल। विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक हेमन्त खंडेलवाल शुक्रवार को शंकर नगर स्थित प्राचीन श्री माता मंदिर पंहुचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। मंदिर समिति के सदस्यों के साथ-साथ लाडली बहना और नागरिकों ने भी उनका स्वागत किया।

मंदिर के पुजारी जीवन गिरी गोस्वामी ने श्री खंडेलवाल को श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। विधायक हेमन्त खंडेलवाल ने कहा आप सभी के इस प्यार को कभी भुला नहीं पाएंगे। उन्होंने नगर के विकास के लिए सब मिलकर काम करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि हेमन्त खंडेलवाल विधायक बनने के बाद पहली बार श्री माता मंदिर पंहुचे थे। उनका स्वागत फूल माला पहनाकर किया जिसके बाद विधायक ने पूजा अर्चना की।

विधायक हेमन्त खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा आपने मुझे इतने बहुमत से विजयी बनाया इसके लिए आपका आभारी रहूंगा। हम सब मिलकर विकास कार्यों के माध्यम से एक नया बैतूल बनाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष डब्बू तलेड़ा, संरक्षक नंदू मामा, संजय सोनी, पूरन साहू, सचिव बंटी मालवीय एवं अन्य सदस्य गण, शंकर नगर के वरिष्ठ बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे उपस्थित थे। सभी ने तिलक लगाकर नवनिर्वाचित विधायक का अभिवादन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button