Firing On Liquor Contractor शराब ठेकेदार पर चलाई गोली, सीने के पास लगने पर अस्पताल में भर्ती किया
ईशान जायसवाल को घर जाते समय बनाया निशाना
Betul News: बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोठाना में बुधवार रात घर जा रहे शराब ठेकेदार ईशान जायसवाल पर अज्ञात बदमाशों ने दो फायर कर दिए। एक गोली सीने के पास लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस को दिए बयान में ईशान जायसवाल ने बताया कि रात 12 बजे वे बाइक से अपने घर गोठना की ग्रीन वैली कालोनी जा रहे थे। रास्ते में दो अज्ञात युवक खड़े थे। उनमें से एक ने अचानक फायर कर दिए। दो फायर किए जिसमें एक गोली दाहिने हाथ की ओर सीने के पास लगी है। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। पुलिस के द्वारा जांच शुरू कर दी है। ईशान जायसवाल के द्वारा हाल ही में बैतूल के गंज ग्रुप की शराब दुकानों का ठेका लिया है।