Disturbance : रिश्वत कांड में लोकायुक्त ने जिसे बनाया आरोपी,फिर सीएमएचओ कार्यालय में हो गया पदस्थ

बैतूल जिले में मलाईदार पोस्ट पर नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे अटैचमेंट

Betul News: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में संवेदनशील, तेज तर्रार कलेक्टर की आंखों में धूल झोंकने का काम स्वास्थ्य विभाग के अफसर कर रहे हैं। बैतूल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी बेपटरी हो गई है। आलम यह है कि भ्रष्टाचार एवं रिश्वतकाण्ड के आरोपी को एक बार फिर से मलाई दार पोस्ट पर पदस्थ कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल द्वारा गत दिनों जारी एक आदेश से उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगा है। लगभग एक वर्ष पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में हुए रिश्वत काण्ड में लोकायुक्त द्वारा आरोपी बनाए गए सीएमएचओ कार्यालय बैतूल के शिकायत शाखा प्रभारी सहायक ग्रेड तीन अखिलेश मालवीय को सीएमएचओ डा. रविकांत उइके ने पुनः शिकायत शाखा का प्रभार देने का आदेश जारी किया है। जबकि शासन के नियमानुसार भ्रष्टाचार के आरोपी कर्मचारी-अधिकारी को पूर्व पदस्थापना स्थल में
पदस्थ नहीं किया जा सकता है।

लोकायुक्त में प्रकरण दर्ज होने के बाद हटाया था

करीब एक वर्ष पूर्व लोकायुक्त भोपाल की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में छापामार कार्यवाही कर वहां पदस्थ कर्मचारी राधा गोविंद शुक्ला को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप किया था। राधा गोविंद शुक्ला द्वारा दिए गए बयान के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के आरोप में राधा गोविंद शुक्ला सहित तात्कालीन सीएमएचओ बैतूल डॉ. सुरेश कुमार बौद्ध, सीएमएचओ कार्यालय बैतूल में शिकायत शाखा प्रभारी अखिलेश मालवीय को भी आरोपी बनाया था। उल्लेखनीय है कि शाहपुर रिश्वत काण्ड में लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरोपी बनाए जाने के बाद शिकायत शाखा प्रभारी अखिलेश मालवीय को सीएमएचओ कार्यालय बैतूल से हटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली में पदस्थ कर दिया था।

भ्रष्टाचार, रिश्वत काण्ड के आरोपी अधिकारी कर्मचारी को पूर्व पदस्थापना स्थल पर पद नहीं करने के लिए शासन स्तर से समय-समय पर आदेश जारी किए गए है। लेकिन शासन के आदेशों को ताक पर रखकर सीएमएचओ बैतूल ने अपचारी कर्मचारी अखिलेश मालवीय को पुनः पूर्व पदस्थापना स्थल सीएमएचओ कार्यालय में शिकायत शाखा का प्रभार देने के लिए आदेश जारी किया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल डॉ. रविकांत उइके द्वारा 19 सितम्बर को जारी आदेश में प्रशासकीय कार्यालयीन कार्य व्यवस्था के सुचारू संचालन की दृष्टि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली में पदस्थ सहायक ग्रेड-तीन अखिलेश मालवीय को अपने काम के साथ-साथ शिकायत शाखा सीएमएचओ कार्यालय बैतूल का प्रभार तत्काल प्रभाव से सौंपे जाने का आदेश जारी किया है।

इस मामले में बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मीडिया से कहा है कि लोकायुक्त के प्रकरण में आरोपी बनाए गए लिपिक को पुनः उसी दफ्तर में पदस्थ किया गया है तो मैं इस मामले में सीएमएचओ से जानकारी ली जाएगी कि यह कैसे किया गया है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button