MP News: 50%फसल नुकसानी पर 32हजार रूपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा देगी सरकार
Government will give compensation of Rs 32 thousand per hectare on 50% crop loss

MP News: बैतूल। प्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश से तबाह हुई रबी सीजन की फसलों का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को विदिशा जिले के गांवों में पहुंचे। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि अपने आप को अकेला मत समझना,संकट की इस घड़ी में आपको पार निकालकर ले जाऊंगा।
मैंने पहले ही फसलों के सर्वे के निर्देश सभी जिलों को दे दिए थे। ईमानदारी और उदारतापूर्वक हर खेत का सर्वे किया जाएगा। गेहूं, सरसों, धनिया, चना, मसूर सहित हार्टिकल्चर फसलों का सर्वे किया जाएगा। राजस्व, पंचायत और कृषि विभाग के कर्मचारी मिलकर सर्वे करेंगे। हमारे जनप्रतिनिधि भी साथ में रहेंगे। सर्वे के बाद सूची पंचायत भवन में चस्पा की जाएगी,यदि किसी को आपत्ति होगी तो उसका निराकरण किया जाएगा।
- देखें वीडियो, क्या बोले सीएम शिवराज…
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तय किया है कि 50 प्रतिशत से अधिक फसलों के नुकसान पर ₹32,000 प्रति हेक्टेयर राहत राशि दी जाएगी। फसल बीमा योजना का क्लेम अलग से दिलवाया जाएगा। फसलों के अलावा पशु हानि, मकानों की क्षति पर भी सहायता राशि दी जाएगी। जिन किसान भाइयों की फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है, उनकी कर्ज वसूली स्थगित की जाएगी। कर्ज का ब्याज सरकार भरेगी और अगली फसल के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर उन्हें कर्ज दिलाया जाएगा। प्रभावित किसान परिवारों की बेटी की शादी भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कराएंगे।
https://youtu.be/Lv2OCs8UaM8