Sugar Mill Betul: मार्च को बंद होगी श्रीजी शुगर मिल, किसानों से जल्द गन्ना पहुंचाने की अपील
Shreeji Sugar Mill will be closed on March 20, appeal to farmers to reach sugarcane soon

Today Betul News: बैतूल। जिले के सोहागपुर में स्थित श्रीजी शुगर मिल में गन्ना की पेराई का सत्र 20 मार्च को खत्म हो जाएगा। इसके पहले सभी गन्ना किसानों से मिल प्रबंधन के द्वारा गन्ना पहुंचाने की अपील की है। श्रीजी शुगर एंड पावर प्रा. लिमिटेड सोहागपुर प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार मिल प्रबंधन के द्वारा पेराई सत्र 2022-2023 को 20 मार्च 2023 को बंद करने का निर्णय लिया है। इसके पूर्व सभी किसानों को मिल में गन्ना पहुंचाना होगा। सत्र खत्म होने के बाद शेष बचे गन्ने की जवाबदारी मिल प्रबंधन की नहीं होगी।
प्रबंधन के द्वारा शनिवार को सत्र खत्म करने की पहली सूचना जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि इस बार मिल प्रबंधन के द्वारा पेराई सत्र 13 नवंबर 2022 से प्रारंभ किया था। किसानों से 305 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर गन्ना की खरीदी प्रारंभ की गई थी। इसके बाद लगातार मिल प्रबंधन ने गन्ना के दाम बढ़ाए और वर्तमान में 11 मार्च से 345 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना की खरीदी हो रही है।



