Gramotsav: बोरदेही के ग्रामोत्सव में ग्रामीणों की झांकियों और शोभायात्रा ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग

रंगोली से सजे आंगन, भगवा पताकाओं से गांव में दिखा भारतीय संस्कृति का संगम

 

बैतूल। ग्राम बोरदेही में आयोजित ग्रामोत्सव के दौरान ग्रामीणों ने अपने घरों के सामने खूबसूरत रंगोलियां बनाई और भगवा पताकाएं लगाई। हर घर में उत्सव जैसा उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरा गांव भारतीय संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा के दौरान इन सजीव झांकियों और सुसज्जित घरों ने ग्राम उत्सव को ऐतिहासिक बना दिया।

उल्लेखनीय है कि विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित ग्राम भारती शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय द्वारा ग्रामोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत आमला ब्लॉक के ग्राम बोरदेही स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांत की योजनानुसार भव्य ग्रामोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय प्राचीन ग्राम व्यवस्थाओं और सामाजिक समरसता को पुनर्जीवित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे सफल बनाया।

ग्रामोत्सव की शुरुआत विद्यार्थियों की भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें ग्रामीणों ने पूर्ण सहभागिता दी। गांव के लोगों ने अपने घरों के सामने सुंदर झांकियां सजाईं, जो शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बनीं। कार्यक्रम का शुभारंभ गो पूजन से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में चंद्रशेखर टैगोर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सारणी से उपस्थित रहे। इसके अलावा, बलराम साहू जिला समिति अध्यक्ष, कश्मीरी लाल बत्रा जिला समिति कोषाध्यक्ष), श्री राजेश जी मंसोरिया जिला समिति सचिव, देवीसिंह नगर जिला प्रमुख, बैतूल समर्थ शिक्षा समिति और कार्यक्रम के अध्यक्ष कमलाकर देशकर तथा विद्यालय के संयोजक दयाराम साहू ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने ग्राम के वृद्ध जनों, शिक्षकों और सैनिकों को सम्मानित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। विद्यालय के आचार्य नंहेलाल यदुवंशी ने प्रभावशाली मंच संचालन करते हुए पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया।

– सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और शारीरिक प्रदर्शन के माध्यम से भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। उनकी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में कश्मीरी लाल बत्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर समिति के सदस्य श्री रघुवीर जी साहू, अमित साहू, ग्राम पंचायत बोरदेही की सरपंच श्रीमती सुनीता साहू, उप सरपंच सचिन सूर्यवंशी, जनपद सदस्य सुजीत खंडाग्रे, लक्ष्मी नारायण साहू, नंदन साहू, भवानी प्रसाद सूर्यवंशी, नवीन जी सूर्यवंशी, अनिष साहू, बैजनाथ सूर्यवंशी, रोशन लाल भम्मरकर, राजेगांव विद्यालय के संयोजक नामदेव नरवरे, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम सुंदर प्रजापति, खेड़ली बाजार की प्रधानाचार्य सुश्री छाया करोले, राजेगांव विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश साहू, कुजबा विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती स्नेहलता चिल्हाटे, राजेश चिल्हाटे, और विद्यालय के अन्य आचार्य व दीदियां उपस्थित थीं।

कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने इसे एक यादगार आयोजन बना दिया। इस भव्य आयोजन ने प्राचीन भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता की जीवंत झलक प्रस्तुत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button