बुजुर्गों के सम्मान और संवेदना का पाठ पढ़ने वृद्ध आश्रम पहुंचे कॉलेज के छात्र

प्राचार्य ने भ्रमण दल को किया रवाना

बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस जयवंती हाक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल के 45 विद्यार्थियों ने शनिवार को व्यक्तित्व विकास पाठ्यक्रम के तहत मातोश्री वृद्ध आश्रम उड़दन में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कर सामाजिक यथार्थ को नजदीक से जाना।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने दोपहर 12 बजे विद्यार्थियों के दल को महाविद्यालय परिसर से रवाना किया। भ्रमण का आयोजन पाठ्यक्रम से जुड़े सामाजिक सरोकारों को व्यवहारिक रूप से समझाने के उद्देश्य से किया गया।

– वृद्धजनों की स्थिति से विद्यार्थियों को कराया गया रूबरू

शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यह समझाना था कि समाज में वृद्धजनों का सम्मान कैसे किया जाना चाहिए। साथ ही उस वर्ग की वास्तविक स्थिति से परिचित कराना भी उद्देश्य रहा, जो जीवन भर परिवार की रीढ़ बनकर कार्य करता है, लेकिन विषम परिस्थितियों के कारण परिवार से अलग हो जाता है। वर्तमान समय में समाज और परिवारों में इस प्रकार की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है।

– समस्या के समाधान पर केंद्रित रहा भ्रमण

इस सामाजिक समस्या से विद्यार्थियों को रूबरू कराना और उसके संभावित समाधान तलाशना ही भ्रमण का मूल आधार रहा। इसी अवधारणा के तहत डॉ. लोकेश कुमार नरवरे द्वारा पाठ्यक्रम के अनुरूप यह शैक्षणिक भ्रमण आयोजित कराया गया, जिससे विद्यार्थियों में संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास हो सके।

– शिक्षकों व स्टाफ का रहा सराहनीय सहयोग

शैक्षणिक भ्रमण दल में डॉ. देवी सिंह सिसोदिया, डॉ. शारदा द्विवेदी, डॉ. सपना चंदेल, प्रोफेसर संतोष पवार सहित अमित सोनम वानखेड़े, शिवराज धुर्वे, समीर यादव एवं निधि पाटिल का सराहनीय सहयोग रहा। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को प्रेरणादायी और शिक्षाप्रद बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button