Ajay Gangare became the president of Janseva Kalyan Samiti: जनसेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष बने अजय गंगारे

समिति के संस्थापक ने सौंपी नेतृत्व की बागडोर


आमला। समाजसेवा के क्षेत्र में समर्पण और निष्ठा की मिसाल बन चुके अजय गंगारे को जनसेवा कल्याण समिति का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी समिति के संस्थापक एवं संरक्षक राहुल ढेंढे ने उन्हें सौंपी। समिति का मानना है कि अजय गंगारे के नेतृत्व में जिले के समाजहित के कार्यों को नई दिशा और जोश मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि जनसेवा कल्याण समिति, आमला गौ सेवा से लेकर जनसेवा तक अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जानी जाती है। समिति समय-समय पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता, शिक्षा और स्वास्थ्य में सहयोग, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता अभियान, साथ ही आपदा राहत जैसे कार्य करती रही है। समिति का अटूट संकल्प सेवा ही हमारा धर्म है। इसी भावना को हर गतिविधि में जीवंत रखता है।
नियुक्ति की इस खुशी में समिति के वरिष्ठ सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने अजय गंगारे को बधाई दी। बधाई देने वालों में सागर सिंह चौहान, चंद्रशेखर सिंह चंदेल, भावेश मालवीय, नितिन सिंह चौहान, रामानंद बेले, देवा धुर्वे, अनिल सोनी, अनिल सोनपुरे, अभिषेक टिकारे, प्रमोद पवार, शुभम् खातरकर सहित समिति के सभी सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button