Sweaters and books distributed to poor children: परमार्थ रूपी यज्ञ में पुण्य रूपी आहुतियां देने के लिए आगे आना चाहिए: हर्षा अग्रवाल

साधक परिवार ने गुरुदेव के जन्मदिन पर की अनोखी पहल, गरीब बच्चों को स्वेटर और किताबें वितरित

बैतूल। साधक परिवार ने सतगुरुदेव नंदकिशोर श्रीमाली जी का जन्मदिन इस बार एक अनोखे और प्रेरणादायक तरीके से मनाया। सिद्धाश्रम साधक परिवार और निखिल मंत्र विज्ञान के साधकों ने गुरुजी के जन्मदिवस के अवसर पर गरीब बस्ती के बच्चों की मदद करते हुए सेवा कार्य किया। इस मौके पर स्व.मनोज अग्रवाल संस्कार केंद्र, सेवा भारती में पढ़ने वाले करीब एक सैकड़ा बच्चों को गर्म कपड़े, स्वेटर और गणितीय सूत्र की पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। कार्यक्रम में हर्षा मनोज अग्रवाल ने कहा कि गुरु परिवार और समाज को परमार्थ रूपी यज्ञ में पुण्य रूपी आहुतियां देने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस सेवा के माध्यम से बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में छोटा सा योगदान दिया गया है।

इस अवसर पर सेवा भारती से अविनाश तोमर और रघुनाथ लोखंडे मौजूद रहे। इसके साथ ही अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रक्षा अग्रवाल, रीता सातनकर, बंटू विश्वकर्मा, उज्जवल अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, आमला से बबलु पवार, धनराज सूर्यवंशी, सुरेश जयसवाल, चिंद्या बर्डे, नीतू कुशवाहा, रीता धुर्वे, राजा धुर्वे, राजाराम पवार, भावना चौरासे, बबलू अतुलकर तथा बच्चों के माता-पिता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

गरीब बच्चों को मिली राहत

इस पहल के जरिए गरीब बस्ती में रहने वाले बच्चों को ठंड से राहत दिलाने के लिए गर्म कपड़े और स्वेटर बांटे गए। इसके साथ ही गणितीय सूत्र की पाठ्य पुस्तकें वितरित कर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। इस पहल को सभी ने सराहा और इसे गुरु जन्मदिन के अवसर पर एक सार्थक और प्रेरणादायक कदम बताया।

सेवा भाव का हुआ प्रसार

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि गुरुदेव के जन्मदिन को इस तरह सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना बच्चों के जीवन में बदलाव लाने वाला है, साथ ही समाज के लिए भी एक प्रेरणा है। सभी ने इस परमार्थ यज्ञ के लिए साधक परिवार की प्रशंसा की और भविष्य में इसी तरह के कार्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button