Betul Mla : ग्राम ढोढरामोहार पहुंचे विधायक, मृतक बच्चों के परिजनों से की मुलाकात, 10-10 की दी आर्थिक सहायता

Betul Mla: MLA reached village Dhodhramohar, met the relatives of the deceased children, gave financial assistance of 10-10


बैतूल। कांग्रेस विधायक निलय डागा ने ग्राम ढोढरा मोहार पहुंचकर मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। श्री डागा ने शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।तत्काल सहायता के रूप में उन्होंने तीनों मृतक बच्चों के परिजनों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता राशि मुहैया करवाई। दुख के समय विधायक डागा के पहुंचते ही मृतक बच्चों के परिजनों के आंसू थम नहीं रहे थे, परिजनों को विधायक ने ढांढस बंधाया।

विधायक के साथ लवलेश बब्बा राठौर, गौरीशंकर पाल, शंकर अतुलकर, सुनिल देशमुख, महादेव आदि मृतक बच्चों के घर पहुंचे थे। विधायक ने परिजनों से काफी समय चर्चा की। उन्होंने मृतक बच्चों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों से कहा कि वह इस दुख की घड़ी में अपने आप को अकेला ना समझे। किसी भी प्रकार की मदद के लिए वे संपर्क करें। गौरतलब है कि घटना जिले के सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम ढोढरा मोहार की खरपड़ा नदी में मंगलवार को हुई है। नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई और एक ने झाड़ियां पकड़कर अपनी जान बचाई।

मंगलवार दोपहर में ढोढरा माेहार गांव के पास खरपड़ा नदी में गोंडी गौला निवासी आर्यन पिता प्रेमलाल (11) , ढोढरा मोहार निवासी आयुष पिता राजाराम सरयाम (6), हिमांजय पिता मिलाप कुमरे (10) और शिवम पिता राजू कुमरे (8) नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। तीनों दोस्तों को गहरे पानी में डूबता हुआ देखकर शिवम ने नदी में झाड़ियां पकड़ लीं और जैसे-तैसे नदी के किनारे पर पहुंच गया। इसी दौरान आर्यन, आयुष और हिमांजय नदी के गहरे पानी में डूबने से खुद को बचाते रहे लेकिन वे सफल नहीं हो पाए और डूब गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button