Smuggling Of Cannabis: घेराबंदी कर गांजा तस्कर को पकड़ा, 1 किलो 600 ग्राम गांजा जप्त

बैतूल के गंज थाना क्षेत्र में हो रही थी गांजे की तस्करी

Smuggling Of Cannabis: बैतूल। बैतूल जिले के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 1 किलो 600 ग्राम गांजा भी जब्त हुआ है। पुलिस ने हमलापुर के हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किए गए गांजा तस्कर आशीष उर्फ पप्पी गोहे पिता शंकर गोहे निवासी अर्जुन नगर गंज के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में थाना गंज थाना प्रभारी निरीक्षक ए. बी. मर्सकोले एवं स्टाफ ने यह कार्रवाई की है। पुलिस को 2 जुलाई को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आशीष गोहे उर्फ पप्पी अवैध मादक पदार्थ गांजा ब्रिकी हेतु डिलेवरी के लिये हनुमान मंदिर के पास कलाली हमलापुर आने वाला है। उनि आदित्य करदाते द्वारा हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंच कर मुखबीर द्वारा बताए गये हुलिये के एक व्यक्ति को पकड़ा। जिसके पास से 1.600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। उक्त अवैध मादक पदार्थ आरोपी आशिष पिता शंकर गोहे नि अर्जुन नगर गंज बैतूल से जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

दरअसल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आशीष गोहे उर्फ पप्पी नि.अर्जुन नगर गंज बैतूल अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर कही डिलेवरी देने जाने के लिए हनुमान मंदिर के पास कलाली हमलापुर आने वाला है। यदि इसे शीघ्र नहीं पकड़ा गया तो ये कहीं चला जायेगा और अवैध मादक पदार्थ की अफरा तफरी कर देगा । सूचना पर पुलिस टीम हमलापुर मंदिर के पास कलाली के पास मुखबीर द्वारा बताए गये स्थान पर पहुंचा जहां एक व्यक्ति मुखबीर द्वारा बताए गये हुलिये के मिला जो पुलिस को देख कर भागने लगा उक्त व्यक्ति को हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा।

नाम पता पूछा जिसने अपना नाम आशिष उर्फ पप्पी गोहे पिता शंकर गोहे निअर्जुन नगर गंज बैतूल का बताया एवं उसके पास रखे सफेद रंग के थैले की तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 1 किलो 600 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपी आशिष उर्फ पप्पी गोहे को गिरफ्तार किया गया है । कार्यवाही में निरीक्षक ए.बी.मर्सकोले, उप उनि आदित्य करदाते, प्रआर 179 सीताराम,प्रआर 79 मयूर, आर 56 नितिन, आर 534 जसपाल, आर 678 मंतराम की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button