Chain Snatching: बैतूल में बच्चों को लेकर जा रही महिला के गले से चेन और मंगलसूत्र छीना

Chain Snatching:  बैतूल। बैतूल जिले में अपराधिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में ‘चेन स्नैचिंग’ की घटना से लोगों में बेहद दहशत व्याप्त हो गई है। पुलिस शिकायत के बाद ‘चेन स्नैचिंग’ करने वालों की तलाश का दावा कर रही है।

पुलिस ने एक्टिवा जब्त कर ली।

दरअसल नगर के टिकारी क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे अपने बच्चों को लेकर जा रही महिला के गले से बदमाश ने सोने की चैन और मंगलसूत्र छीनी और भाग गया। जिस कालोनी के रास्ते से वह एक्टिवा से भाग रहा था वह रास्ता आगे बंद होने के कारण बदमाश एक्टिवा छोड़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक्टिवा क्रमांक एमपी 41 जेड सी 7672 जब्त कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महावीर वार्ड निवासी आभा पति नारायण पाठा शाम को अपने बच्चों को नानी के घर से लेकर आ रही थीं । रास्ते में पीछे से एक्टिवा पर युवक आया और गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन खींचकर भाग गया। बदमाश जिस गली से भाग रहा था वह आगे से बंद थी इस कारण से उसने एक्टिवा वहीं पर छोड़ दी और भाग गया।

पुलिस ने मौके से एक्टिवा जब्त कर ली है और सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाश की पतासाजी करने में जुट गई है।टिकारी क्षेत्र में इस तरह की घटना से कामकाजी महिलाओं में असुरक्षा का भय समा गया है। लोगों ने जन प्रतिनिधियों से मांग की है कि लगातार बढ़ रहे अपराधों पर नियंत्रण करने में पुलिस क्यों नाकाम हो रही है इसकी समीक्षा करें और बदलाव की जरूरत हो तो जनता की सुरक्षा के लिए उसे तत्काल कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button