Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagna started in village Kamath: कलश यात्रा के साथ ग्राम कामथ में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

भागवत महापुराण संपूर्ण जीवन का सार: पंडित संतोष शर्मा

बैतूल। मुलताई के ग्राम कामथ में रविवार को भक्तिमय माहौल में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दिव्य आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा वाचक पंडित संतोष मनोहरलाल शर्मा (जगदीश मंदिर, मुलताई) ने भागवत महात्म्य, कपिल परीक्षित जन्म और शुकदेव आगमन प्रसंग की l कथा सुनाई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया।

कलश यात्रा के बाद शुरू हुई भागवत कथा में पंडित संतोष शर्मा ने श्रीमद भागवत महापुराण का महत्व बताया और कहा कि यह केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन का सार है। उन्होंने कपिल परीक्षित जन्म की कथा सुनाते हुए बताया कि कैसे भागवत श्रवण मात्र से ही व्यक्ति के जीवन के सभी संकट समाप्त हो जाते हैं। कथा का यह आयोजन पूरे सप्ताह चलेगा और प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों की कथा सुनाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button