Shivsena news: शिवसेना जिला प्रमुख बने प्रदीप जायसवाल

Shivsena news: बैतूल। शिवसेना संगठन द्वारा बैतूल जिले में कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत युवा कार्यकर्ता प्रदीप जायसवाल (मिश्रेकर) को शिवसेना जिला प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि शिवसेना प्रदेश सचिव एवं किसान सेवा प्रदेश प्रमुख रजनीश गिरे द्वारा शिवसेना के मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख सुनील शर्मा की अनुशंसा पर प्रदीप जायसवाल की नियुक्ति की गई है। साथ ही उन्हें पद के दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की भी शपथ दी गई है।
किसान सेवा प्रदेश प्रमुख रजनीश गिरे द्वारा द्वारा नव नियुक्त जिला प्रमुख प्रदीप जायसवाल को नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ ही हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहब ठाकरे के उद्देश्यों को लेकर संगठन में सदैव ईमानदारी, सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही सदैव संगठन के हित में अनुशासन पूर्वक कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है।
साथ ही शिवसेना संगठन के उद्देश्यों को बताते हुए कहा गया कि राष्ट्र रक्षा ही हमारा धर्म है के सिद्धांत पर चलकर कार्य करेंगे। समाज सेवा, समाज सुरक्षा ही हमारा कर्तव्य है। प्रदीप को जिला प्रमुख बनाए जाने पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित जिले के शिव सैनिकों ने बधाई प्रेषित की।




