Mandi Bhav Betul : बैतूल मंडी में मक्का की बंपर आवक, बुधवार को मक्का की खरीदी नहीं होगी

Mandi Bhav Betul : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की कृषि उपज मंडी में मक्का की बंपर आवक हो रही है। मंगलवार को मक्का की आवक 14 हजार बोरा के करीब हो गई है। सोमवार को कई किसानों की उपज की नीलामी नहीं हो सकी थी जिसे मंगलवार को कराया गया। आवक बढ़ने से मंडी में उपज का ढेर लगाने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है।

हम्मालों की कमी के कारण तौल भी नहीं हो पा रहा है। व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मंडी प्रबंधन के द्वारा बुधवार को मक्का की खरीदी का कार्य बंद करने की सूचना किसानों को दे दी है।मंडी में आवक बढ़ने के साथ ही उपज के दाम भी गिरते जा रहे हैं।

देखें मंडी में आवक और भाव क्या रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button