जैन दादावाड़ी में 11 अप्रैल से शुरू होगा रोशनी समर एंड वेडिंग कलेक्शन एग्जीबिशन |

बैतूल। शहर में 11 से 12 अप्रैल तक आयोजित होने जा रहे रोशनी समर एंड वेडिंग कलेक्शन एग्जीबिशन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उद्घाटन से पहले ही यह आयोजन चर्चा का विषय बन गया है। समर कलेक्शन के साथ आगामी शादी सीजन को ध्यान में रखते हुए वेडिंग कलेक्शन को लेकर भी महिलाओं में उत्सुकता बढ़ी है।

आयोजकों के अनुसार, एग्जीबिशन जैन दादावाड़ी में आयोजित होगी, जो प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी। इसका शुभारंभ 11 अप्रैल को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। आयोजन की जानकारी के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं फोन के माध्यम से संपर्क कर रही हैं।

एग्जीबिशन में कुर्ते, बेडशीट, साड़ियां, वेस्टर्न वियर, हैंड पर्स और ज्वेलरी सहित समर व वेडिंग कलेक्शन की आकर्षक रेंज उपलब्ध रहेगी। साथ ही विशेष ऑफर्स के तहत किफायती दामों पर खरीदारी का अवसर मिलेगा। पहले 100 ग्राहकों को आकर्षक प्राइज दिए जाएंगे।

मनोरंजन के लिए 12 अप्रैल को शाम 4 बजे सिटिंग तंबोला गेम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर की कई प्रमुख महिलाएं अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जिनमें दीपाली डागा, साधना मिश्रा, डॉ. प्रतिभा रघुवंशी, डॉ. अंकित सीते, डॉ. स्तुति धोके, नीता वराठे, विभा वागदे, रंजना झोड़, मीरा अवस्थी और माधुरी महस्की सहित अन्य शामिल हैं।

फैशन, शॉपिंग और मनोरंजन के संगम के रूप में यह एग्जीबिशन शहरवासियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button