Prashant Bhusumkar became Assistant Professor: प्रशांत भुसुमकर सहायक प्राध्यापक बने

समस्त स्टाफ राजस्व विभाग जिला बैतूल ने दी बधाई

बैतूल। भू अभिलेख कार्यालय बैतूल में पदस्थ प्रशांत भुसुमकर का मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सहायक प्राध्यापक गणित विषय के पद पर चयन हुआ है। प्रशांत एक शिक्षक परिवार से हैं। उनके पिता प्रेमलाल भुसुमकर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और उनकी माता श्रीमती आशा भुसुमकर प्राथमिक शाला हर्रावाड़ी, विकासखंड चिचोली में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

प्रशांत के चयन की सूचना मिलते ही उन्हें बधाइयों का तांता लग गया। सामाजिक बंधुओं, परिचितों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रशांत को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी हैं। परिवारजनों में अर्पित भुसुमकर, डॉली भुसुमकर एवं समस्त स्टाफ राजस्व विभाग जिला बैतूल ने भी उन्हें सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित होने पर बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button