बिरूल बाजार बस स्टैंड पर हो रहा था घटिया कांक्रीटीकरण।

ग्रामीणों ने रुकवाया काम, ईई ने मौके पर पहुंचकर की जांच ।

बैतूल। ग्राम पंचायत बिरूल बाजार में बस स्टैंड पर लगभग 37 लाख रुपए की लागत से चल रहे कांक्रीटीकरण कार्य को ग्रामीणों ने घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिससे भविष्य में नुकसान की आशंका है।

– लंबे समय से अधूरा पड़ा था कार्य

स्थानीय पंच और भाजपा नेता विजय बनकर के अनुसार ठेकेदार ने करीब दो माह पहले बस स्टैंड की खुदाई कर दी थी, लेकिन इसके बाद लंबे समय तक काम बंद रखा गया। इससे ग्रामीणों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधूरा पड़ा स्थल दुर्घटना का कारण भी बन रहा था।

– घटिया सामग्री उपयोग का आरोप

जब दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया गया तो उसमें गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल सामने आए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कांक्रीट बेस की ऊंचाई मानक के अनुसार नहीं रखी जा रही थी। साथ ही घटिया सीमेंट और सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। लोहे का उपयोग भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा था और सूखी गिट्टी पर ही डालकर काम किया जा रहा था।

– ग्रामीणों ने मौके पर रुकवाया काम

स्थिति को देखते हुए गांव के जनप्रतिनिधि और जागरूक ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया। इसके बाद ग्रामिण यांत्रिकी विभाग के ईई को शिकायत की गई। शिकायत मिलते ही ईई मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

– ईई ने दिए गुणवत्ता के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कार्य में खामियां पाए जाने पर ईई ने ठेकेदार को फटकार लगाई और काम को तत्काल रोकने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि आगे निर्माण कार्य केवल गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही किया जाएगा। इस दौरान सरपंच जीवन बनकर, भाजपा नेता प्रदीप महाजन, रमेश गवहाडे, विजय बनकर, राजेश पाटिल, रजनीश लगवे, रामराव और लोकनाथ वाडबुदे सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button