plastic free village : प्लास्टिक मुक्त गांव को लेकर जौलखेड़ा पंचायत ने शुरू किया अनूठा प्रयास
20 रुपए किलो खरीदा जा रहा प्लास्टिक और पॉलिथीन

बैतूल। मुलताई जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जौलखेड़ा में प्लास्टिक मुक्त गांव को लेकर अनूठा प्रयास किया जा रहा है। गांव की सरपंच श्रीमती पदमा कैलाश देशमुख ने गांव को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए 20 रू किलो खराब प्लास्टिक और पॉलीथिन खरीदने का निर्णय लिया। गांव को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए उन्होंने यह सार्थक कदम उठाया है।
Mandi Bhav: बैतूल मंडी का आज का भाव… यह पढ़े
— live daily khabar (@livedailykhabar) February 4, 2023
पॉलीथिन मुक्त गांव को लेकर सरपंच द्वारा ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई कि गांव में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा। ग्राम में फैली प्लास्टिक को एकत्रित करके सुरक्षित निपटान के लिए रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पर्यावरण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक किस तरह से घातक है। सरपंच श्रीमती देशमुख ने बताया कि प्लास्टिक 20 रु किलो खरीदने के पीछे उनका यह उद्देश्य है कि गांव पूर्णता पॉलीथिन मुक्त हो सके। सरपंच की इस पहल के बाद ग्रामीणों ने गांव में फैली प्लास्टिक को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। सभी ने संकल्प लिया कि अब गांव में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा और गांव में जहां भी प्लास्टिक जमा होगा, उसके सुरक्षित निपटान की कोशिश की जाएगी। प्लास्टिक मुक्त गांव अभियान में सरपंच के साथ ही ग्रामीण सहभागिता निभा रहे हैं।



