plantation news: सामाजिक कार्यों में अग्रणी डॉ.नवीन वागद्रे ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

बोरी वाले बाबा की तप स्थली हनुमान जी की सिद्ध कुटी रानीपुर में चलाया पौधारोपण अभियान

बैतूल। गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के प्रांत प्रकृति चिकित्सा प्रमुख और सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाले डॉ.नवीन वागद्रे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बोरी वाले बाबा की तप स्थली हनुमान जी की सिद्ध कुटी रानीपुर में पौधारोपण अभियान चलाया। अपने जन्मदिन पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेते हुए डॉ.नवीन वागद्रे ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यों से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग प्रजाति के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

उल्लेखनीय है कि डॉ.नवीन वागद्रे वर्तमान में मेरठ यूनिवर्सिटी से प्रकृति चिकित्सा में अध्यनरत हैं। बैतूल जिले के गुजरमाल गांव से निकल कर वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहते हुए विविध सांस्कृतिक, सामाजिक संगठनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज कार्य में अग्रणी है। गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति से जुड़कर वे गौ, ग्राम और प्रकृति संरक्षण के लिए अनेकों अभियान से जुड़े हैं। बता दें कि गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति विधिक सेवा कार्यों के माध्यम से चले प्रकृति की ओर, चले ग्राम की ओर, चले गाय की ओर का संदेश देते हुए संपूर्ण मध्य भारत प्रांत में काम करती है। डॉ.नवीन वागद्रे इस संगठन में प्रांत प्रकृति चिकित्सा प्रमुख बतौर जुड़े हुए हैं। जन्मदिवस पर समस्त कार्यकर्ता, इष्ट मित्रों द्वारा उन्हें बधाई प्रेषित की गई। उन्होंने अपने जन्मदिवस के अवसर पर प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा रोपण कार्य संपादित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button