Cm News: सूर्यपुत्री ताप्ती नदी के उद्गम स्थल मुलताई आएंगे मुख्यमंत्री डा मोहन यादव

Cm News: प्रदेश में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव सूर्य पुत्री ताप्ती नदी के उद्गम स्थल मुलताई आएंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है और तैयारी में जुट गया है। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव 14 जून को मुलताई आकर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उद्गम स्थल पर सफाई करने के साथ उसके संरक्षण और सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्य करने के लिए स्थानीय लोगों से चर्चा भी करेंगे।
प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम अभी घोषित नही किया गया है लेकिन तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई है।




