The administration made a big change to speed up revenue work: तहसील कार्यालय बैतूल ग्रामीण में पटवारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल

Big Breaking: बैतूल में 23 पटवारियों के बदले गए क्षेत्र, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू


राजस्व कार्यों में तेजी लाने प्रशासन ने किया बड़ा बदलाव

बैतूल। तहसीलदार कार्यालय बैतूल ग्रामीण द्वारा 25 जून को 23 पटवारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया गया है। यह आदेश तहसीलदार बैतूल के निर्देशानुसार जारी किया गया है, जिसमें तहसील बैतूल ग्रामीण के अंतर्गत कार्यरत पटवारियों को नए क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

इस आदेश के तहत पटवारी अंकित बनाफर को हल्का नंबर 22 देवगांव से हटाकर आमला में पदस्थ किया गया है। अनिल वर्मा को 24 महदगांव से भैंसदेही भेजा गया है। कमलेश ठाकरे को 26 सराड 27 सेलगांव से हटाकर आमला में नई पदस्थापना दी गई है। केशवकांत कोसे को 67-भरकावाडी से घोडाडोंगरी भेजा गया है।

दिलीप देशमुख का तबादला 45- मलकापुर, 50- बाजपुर से भैंसदेही किया गया है। प्रहलाद वामनकर को।78-रेडवा, 72- सोहागपुर से घोडाडोंगरी, योगेश पारखे 68 – बैतूलबाजार से भैंसदेही, राकेश देशमुख 21- बोदीजुनावानी से भैंसदेही, राजिक अली 33-बडोरा से चिचोली, लवप्रीत सोनी 69 आरूल चिचोली, विजय राठौर 30-टेमनी से चिचोली, विवेक मालवीय 28-डोंडवाडा से चिचोली, संदीप चौरगढे 51-रोंडा से आमला, संदीप पवार 38- कुम्हारटेक, 39-बघवाड से आमला, सचिन उपाध्याय 11- साकादेही से आमला, प्रीति चौहान 15-लापाझिरी से मुलताई, प्रीति लिखितकर 47-भैंसदेही से मुलताई, हुलसी सोलंकी 66- सुरगांव से आठनेर, प्रियंका नर्रे को घोडाडोंगरी, प्रीति चढोकार को 64- बघोली से मुलताई, मधुबाला प्रजापति को 79- सेलगांव से मुलताई, रेखा परते 55- सेहरा, 58- दिवानचारसी से भैंसदेही, अंजली निगम को 46- खण्डारा से चिचोली में स्थानांतरित किया गया है।

 

तहसीलदार बैतूल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा एवं सभी संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी एवं अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button