एकल अभियान श्री हरि कथा कार्यालय का बैतूल में शुभारंभ।

17 मई से रानीपुर में होगा एक माह का श्री रामचरितमानस महायज्ञ।

बैतूल। एकल अभियान श्री हरि कथा कार्यालय का बैतूल में शुभारंभ किया गया। इस दौरान आगामी धार्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित हुई, जिसमें अधिक मास के अवसर पर संत श्री श्री 1008 निक्कू दास जी महाराज की तपोस्थली माधव गौशाला आश्रम, रानीपुर में 17 मई से 17 जून तक श्री रामचरितमानस महायज्ञ, अखंड सीताराम संकीर्तन एवं देव प्राण प्रतिष्ठा आयोजन करने की जानकारी दी गई। आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं और गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एकल हरि कथा अभियान एवं गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। आयोजन में जिले के करीब 244 केंद्रों और लगभग 200 गांवों से श्रद्धालुओं की सहभागिता रहने की संभावना जताई गई है।

एकल हरि कथा अभियान भाग जिला अध्यक्ष एवं गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के प्रांत संगठन मंत्री वीरेंद्र बिलगैया ने बताया कि कार्यालय का उद्घाटन अभियान प्रमुख संतराम यदुवंशी, जिला गतिविधि प्रमुख सोनू यादव, जिला प्रशिक्षण प्रमुख सोहन विश्वकर्मा, सच प्रमुख राजेश यादव, अखिलेश बायसेंद्रे, गणेश कमले, जगदीश यादव, अजीत यादव एवं किरण दीदी की उपस्थिति में हुआ।

अभियान प्रमुख संतराम यदुवंशी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम में धर्म जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत भारत माता आरती, सुंदरकांड पाठ, श्रीराम-सीताराम धुन कीर्तन, प्रभात फेरी और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही भव्य कलश यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से हनुमत शक्ति जागरण, सनातन संस्कृति प्रचार-प्रसार, विश्व शांति और समाज में बढ़ रही धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ हत्या एवं अन्य सामाजिक विकृतियों के प्रति जागरूकता के लिए गांवों में संगोष्ठी, सत्संग, आरती और सुंदरकांड पाठ आयोजित किए जाएंगे। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक मास में आयोजित धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button