नीमपानी में 8 मई को होगा अटल सुशासन भवन का लोकार्पण।

बैतूल। घोड़ा डोंगरी विधानसभा क्षेत्र के पाढर मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत नीमपानी में शुक्रवार 8 मई को अटल सुशासन भवन (पंचायत भवन) का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे नीमपानी पंचायत परिसर में आयोजित होगा।
लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर भवन का उद्घाटन करेंगी। वहीं पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य मंगल सिंह धुर्वे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
ग्राम पंचायत सरपंच संजू आहके ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। पंचायत भवन के लोकार्पण को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।




