Big News: बैतूल और मुलताई एसडीएम को हटाया, मकसूद अहमद बने बैतूल के नए एसडीएम, राजीव कहार को भेजा गया मुलताई

Transfer Order बैतूल। बैतूल कलेक्टर  द्वारा प्रशासनिक और राजस्व कार्य सुविधा की दृष्टि से उप जिलाधिकारियों के प्रभार में महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। बैतूल और मुलताई के एसडीएम को हटा दिया गया है।

शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद को  एसडीएम बैतूल बनाया गया है। नए आदेश के तहत  मकसूद अहमद अब अनुविभागीय दंडाधिकारी, बैतूल का प्रभार संभालेंगे। साथ ही उन्हें उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन का प्रभारी भी बनाया गया है।

वहीं वर्तमान में एसडीएम बैतूल के पद पर कार्यरत  राजीव कहार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुलताई पदस्थ किया गया है। कहार अब मुलताई में अपनी सेवाएं देंगे।

इसके अतिरिक्त मुलताई एसडीएम  अनीता पटेल, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर को नजूल अधिकारी बैतूल के साथ विभिन्न शाखाओं का प्रभार सौंपा गया है, जिनमें प्रमुख रूप से राजस्व अभिलेख शाखा, आकस्मिक, जाति, आय, अंगूठा अभिलेख शाखा, जेल बैतूल प्रभारी अधिकारी जैसे कार्य शामिल हैं।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को आगामी 28 जून 2025 को नवीन पदस्थ स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button