पाथाखेड़ा के एसडीएम मिडिल स्कूल का 5वीं का परिणाम 100 प्रतिशत दर्ज।

सारणी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के साथ ही क्षेत्र के एसडीएम स्कूलों ने भी उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। शोभापुर कॉलोनी स्थित एसडीएम हायर सेकेंडरी स्कूल का कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत रहा, जबकि पाथाखेड़ा स्थित एसडीएम मिडिल स्कूल का कक्षा 5वीं का परिणाम 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। परिणाम के बाद अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया।

राज्य स्तर पर इस वर्ष करीब 23 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। घोषित परिणामों में कक्षा 5वीं का कुल परिणाम 95.14 प्रतिशत और कक्षा 8वीं का 93.83 प्रतिशत रहा। छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 96.19 प्रतिशत परिणाम हासिल किया, जबकि लड़कों का प्रतिशत 94.15 रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष परिणामों में सुधार दर्ज किया गया है।

एसडीएम हायर सेकेंडरी स्कूल शोभापुर कॉलोनी में कक्षा 8वीं में दीपिका महोबे ने 80.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुष्का सरकार 76 प्रतिशत के साथ दूसरे और जितेंद्र कहार 75.5 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। देव दहेरिया ने 72 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा स्थान और लक्ष्य सिंह ने 71.5 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।

एसडीएम मिडिल स्कूल पाथाखेड़ा में कक्षा 8वीं में कार्तिक गुप्ता 72.2 प्रतिशत के साथ प्रथम और जुबेर खान 71 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कक्षा 5वीं में लक्ष्य बचले ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। मौसमी जगदेव 74 प्रतिशत के साथ दूसरे और अंकिता मालवीय 69 प्रतिशत अंक के साथ प्रमुख स्थान पर रहीं।

स्कूल संचालक अशोक कुमार सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button