जिला युवक कांग्रेस की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा

अगले माह पदाधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण शिविर होगा

बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गंज में युवक कांग्रेस की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लवलेश बब्बा राठौर और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय सरदार यादव के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद युवा कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यों और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में पंचायत चलो अभियान के तहत पंचायत कमेटी एवं वार्ड कमेटियों के गठन के दिशा-निर्देश दिए गए। जिले के सभी बूथ स्तर पर युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही बताया गया कि अगले माह जिला युवा कांग्रेस द्वारा सभी पदाधिकारियों के लिए बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

बैठक में सभी विधानसभा अध्यक्षों एवं ब्लॉक अध्यक्षों से जल्द अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर संगठन को मजबूती प्रदान करने के निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों को आईवायसी ऐप के माध्यम से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यक्रमों को ऐप पर अपडेट करने के लिए कहा गया। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के कार्यों और उपस्थिति की मॉनिटरिंग भी आईवाईसी ऐप के माध्यम से की जा रही है।

बैठक में प्रदेश महासचिव जितेंद्र सिंह इवने, योगेश एरुलू, प्रदीप कोकाटे, कमलेश यादव, प्रीतेश गंगारे, धर्मेंद्र भलावी, सचिन लिखितकर, यशवंत हुडे़, वर्षा गाकरे, नंदिनी तिवारी, रुपेश भोरवंशी, पिंटू वरकड़े, सोनल धुर्वे, शुभम शिवहरे, भानू ठाकुर, मनीष नागले, गौतम नागले, प्रदीप पंवार, शुभम दीवान, अविनाश चढ़ोकार, अंकित राठौर, योगेश लहरपुरे, तुलसी उइके, भोलाराम पुण्डे, गोलू भुमरकर, राजेश धुर्वे, राजा ठाकुर, अनूप जायसवाल, चेतन आर्य और अंकित मालवी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button