।।श्री विनायकम् स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम: शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा फिर कायम।।

विगत 24 वर्षों से संचालित जिले के अग्रणी एवं प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्री विनायकम् स्कूल ने एक बार फिर अपने शानदार बोर्ड परीक्षा परिणामों के माध्यम से शैक्षणिक उत्कृष्टता की निरंतर परंपरा को पुनः साबित किया है। इस वर्ष भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

कक्षा 12वीं में छात्र कृतिक नागले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रतीक साहू ने 91.8% अंक के साथ द्वितीय स्थान एवं शुभ कटियार ने 90.4% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई।

वहीं ग्रेड 10 में अनुष्का साहू एवं वंश धोटे ने 91.4% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कोमल मिश्रा ने 90.2% अंक के साथ द्वितीय स्थान एवं तनिष्का वर्मा ने 85.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के अन्य अनेक विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे विद्यालय का समग्र परिणाम अत्यंत प्रभावशाली रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं समर्पित शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

श्री विनायकम स्कूल के डायरेक्टर श्री संजय राठौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है, जो भविष्य में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button