भाजपा संगठन चुनाव: चोपना मंडल में मृत्युंजय सरकार की दावेदारी चर्चा में

25 साल के अनुभव के साथ चोपना में पकड़ मजबूत, अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावना

 

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनावों के शंखनाद के साथ ही बैतूल जिले में गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष पद के लिए संभावित दावेदारों की चर्चा शुरू हो गई है। चोपना मंडल में मृत्युंजय सरकार की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। संगठन चुनाव में उनके अनुभव, सामाजिक जुड़ाव और पार्टी के प्रति समर्पण को तकनीकी और क्षेत्रीय समीकरणों में बड़ा लाभ माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष और 31 दिसंबर तक जिला अध्यक्ष के चुनाव पूरे कर लिए जाएंगे। बंगाली समाज से आने वाले मृत्युंजय सरकार को पार्टी में लंबे अनुभव और सामाजिक कार्यों के चलते यह पद मिलने की प्रबल संभावना है।चोपना मंडल अध्यक्ष के पद के लिए कई वरिष्ठ और युवा नेता मैदान में हैं, लेकिन मृत्युंजय सरकार की लोकप्रियता उन्हें सबसे आगे रखती है।

मृत्युंजय को पार्टी में 25 सालों का अनुभव

25 सालों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े मृत्युंजय सरकार को पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। उनका जन्म 16 सितंबर 1981 को हुआ था। वे 43 वर्ष के हैं और ग्राम दुर्गापुर, तहसील घोड़ाडोंगरी के निवासी हैं। उन्होंने बेचलर ऑफ सोशल वर्क और मास्टर ऑफ सोशल वर्क की डिग्री हासिल की है। उनके शैक्षणिक जीवन में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है।

1998 में उन्होंने विद्यार्थी परिषद के सदस्य के रूप में सामाजिक कार्यों की शुरुआत की। 2000 में भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। 2013 से वे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के साथ जुड़े हुए हैं और ग्राम दुर्गापुर की प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष के रूप में शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

2012 से उन्होंने साख सहकारी समिति के माध्यम से ग्रामीणों को आर्थिक सहायता प्रदान की। 2021 से चोपना व्यापारिक केंद्र (चोपना बाजार) के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। 2022 से वे भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा, चोपना मंडल के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं।

चोपना मंडल में संगठन चुनाव की सरगर्मियों के बीच मृत्युंजय सरकार की दावेदारी को मजबूती देने वाले कई कारण हैं। उनकी लोकप्रियता, अनुभव और क्षेत्रीय समीकरण उनके पक्ष में काम कर रहे हैं। बंगाली समाज के प्रतिनिधि होने के नाते उन्हें इस समुदाय का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। पार्टी में उनके लंबे जुड़ाव और सामाजिक कार्यों ने उन्हें एक मजबूत आधार दिया है। सूत्रों के अनुसार, संगठन चुनाव में मंडल अध्यक्ष पद के लिए मृत्युंजय सरकार का नाम लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उनके पक्ष में हैं और यह मानते हैं कि चोपना क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए मृत्युंजय सरकार सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button