Lucky draw: फटाका संघ आज शाम को खोलेगा लकी ड्रा

भाग्यशाली ग्राहकों को मिलेंगे आकर्षक उपहार

 

Betul News Today: बैतूल। बैतूल फटाका संघ द्वारा आज बुधवार को अभिनंदन सरोवर के पीछे स्टेडियम के पास शाम 7 बजे से सुंदरकांड का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर लकी ड्रा खोला जाएगा।

लकी ड्रा के उपहार 24 नवंबर को वितरित किए जाएंगे। दीपावली लक्की ड्रा कूपन योजना के तहत 3 हजार से अधिक की खरीदी करने वाले भाग्यशाली ग्राहकों को उपहार वितरित किए जाएंगे।

पटाखा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह दीपावली लक्की ड्रा कूपन योजना जन कल्याणकारी होकर इसका उद्देश्य दीपावली के शुभ अवसर पर जन सामान्य में से कुछ भाग्यशाली व्यक्तियों को दीपावली उपहार देना है।

दीपावली लक्की ड्रा कूपन योजना में भाग्यशाली व्यक्तियों का चयन सर्वसामान्य जनो के सामने सार्वजनिक रुप से लक्की ड्रा के माध्यम से चिट (पर्ची) उठाकर फटाका मैदान पर किया जाएगा। विजेताओं को उपहार 24 नवंबर 2023 को उपलब्ध कराया जायेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button