Suicide: राजस्थान से घूमने आए युवक ने बैतूल में लगाई फांसी

Betul News: बैतूल। राजस्थान से बैतूल में घूमने आए  युवक ने कमरे में फांसी लगा ली। मामला बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के बडोरा का है । जहां राजस्थान से बैतूल अपने परिजनों के यहां आए युवक ने फांसी लगा ली । जब परिजन मंगलवार देर शाम घर पहुंचे तो देखा कि अंदर से दरवाजा लगा हुआ है। जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया और जब दरवाजा खोलकर देखा तो युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना बैतूल बाजार पुलिस को दी।

बैतूल बाजार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनील पिता देवीलाल गुर्जर उम्र 18 वर्ष निवासी कांवरिया वास राजस्थान 10 दिनों से बैतूल अपने परिजनों के यहां घूमने के लिए आया हुआ था।  मंगलवार शाम घर में वह अकेला था ।जब परिजन घर पहुंचे तो देखा दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो  परिजनों ने काफी प्रयास के बाद दरवाजा खोला और देखा कि युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल बैतूल बाजार पुलिस को दी।

सूचना पर बैतूल बाजार पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल  में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।बुधवार  जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है । युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है ।पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button