भीमपुर दौरे पर आए राज्यपाल को जयस ने सौंपा ज्ञापन।

5वीं अनुसूची और पेसा एक्ट लागू करने की मांग।

बैतूल। भीमपुर में महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल के आगमन के दौरान जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आदिवासी समाज की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष शिवम उइके अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

शिवम उइके ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र और जिले की गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया।

ज्ञापन में आदिवासी क्षेत्रों में संविधान की 5वीं अनुसूची और पेसा एक्ट को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही चिचोली ब्लॉक में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना, अनाज मंडी निर्माण, नल-जल योजना के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने और पेसा एक्ट के तहत नियुक्त पेसा मोबिलाइजरों को पुनः पदभार सौंपने की मांग भी रखी गई।

शिवम उइके ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में संविधान प्रदत्त अधिकारों का सही तरीके से पालन होना जरूरी है, ताकि समाज को शिक्षा, रोजगार, जल-जंगल-जमीन और स्वशासन से जुड़े अधिकारों का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पेसा कानून आदिवासी समाज के अधिकारों और पहचान की रक्षा का मजबूत आधार है, इसलिए इसे जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान जयस कार्यकर्ताओं, स्थानीय ग्रामीणों और समाजजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर आदिवासी समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button