introduction conference:174 युवक- युवतियों ने मंच से दिया परिचय

आदिवासी मंगल भवन में बैतूल में हुआ राज्य स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन

बैतूल। समस्त आदिवासी समाज संगठन के तत्वावधान में रविवार 4 फरवरी को राज्य स्तरीय आदिवासी युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन गुरुद्वारा रोड स्थित आदिवासी सामुदायिक मंगल भवन बैतूल में किया गया। सम्मेलन की शुरुआत में भगत भुमकाओं व अतिथियों ने पड़ापेन सुमरनी की व समाज के महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अतिथियों ने परिचायिक पुस्तिका का विमोचन किया। परिचय सम्मेलन में बैतूल जिले के अलावा हरदा, पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, भोपाल, देवास, रायसेन, सीहोर, इंदौर सहित अन्य जिलो से युवक युवती अपना परिचय देने सम्मेलन में शामिल हुए। राज्य स्तरीय आदिवासी युवक युवती परिचय सम्मेलन में 174 युवक युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पीसी बारस्कर थे। सम्मेलन में समस्त आदिवासी समाज संगठन के जिला अध्यक्ष सुंदरलाल धुर्वे, डॉ.राजा धुर्वे, शंकर सिंह सरियाम, शंकर सिंह आहके, सरवन मरकाम, जनकलाल मवासे, सोहनलाल धुर्वे, रंजीत धुर्वे, शंकर पेंदाम, राजेश कुमार धुर्वे, जितेंद्र सिंह इवने, योगेश धुर्वे, अंकित कुमरे, रामदास उइके, राजरावन परते,मनीष परते, सोनू पांसे,संजू सलामे, सन्तोष धुर्वे, विनायक इवने, धर्मेंद्र सिरसाम, चेतन परते, संजू धुर्वे, सत्येंद्र उइके, गीता उइके, देवेश्वरी मरकाम, सौरभ सलामे, भगत सिंह उइके ,अविनाश धुर्वे सहित अन्य सामाजिक बन्धु उपस्थित थे। मंच संचालन ईश्वर धुर्वे व शिवानी धुर्वे ने किया। सम्मेलन में एमसीआई के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। युवतियों ने शिक्षित नशा नहीं करने वाले युवक को अपना जीवन साथी बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button