इंदिरा ज्योति यात्रा पहुंची बैतूल।

भास्कर राव रोकड़े बोले- भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव खत्म हो तभी बनेगा रामराज्य। कहा- युवाओं को रोजगार और समाज को न्याय दिलाने निकली है यात्रा । इंदिरा गांधी जी की नेतृत्‍व क्षमता का लोग आज भी लोहा मानते है-निलय डागा।

बैतूल। इंदिरा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और महात्मा गांधी के रामराज्य की अवधारणा को लेकर निकाली जा रही इंदिरा ज्योति यात्रा बुधवार 13 मई को बैतूल पहुंची। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रसिद्ध लेखक एवं विचारक भास्कर राव रोकड़े ने सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत कर इसे वैचारिक जनजागरण का अभियान बताया।

पत्रकार वार्ता में भास्कर राव रोकड़े ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती को सृजन दिवस के रूप में मनाते हुए इंदिरा ज्योति यात्रा के माध्यम से सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और रामराज्य की अवधारणा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

रामराज्य की ओर अभियान की शुरुआत 19 नवंबर 2025 को की गई थी। इसके बाद 6 जनवरी 2026 से छिंदवाड़ा के गांधी गंज से रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा एवं इंदिरा ज्योति यात्रा प्रारंभ की गई। उन्होंने कहा कि यात्रा मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों के साथ छत्तीसगढ़ और राजस्थान तक जाएगी। यात्रा का उद्देश्य सामाजिक न्याय, भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव मुक्त समाज की स्थापना करना तथा महात्मा गांधी के रामराज्य के विचार और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित सम्यक अभियान के तहत निकाली जा रही यह यात्रा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सभाओं, संगोष्ठियों और विचार गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक कर रही है। यात्रा के दौरान बेरोजगारी, आउटसोर्सिंग व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। रोकड़े ने कहा कि युवाओं को रोजगार और सम्मानजनक अवसर मिलना जरूरी है और यही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

भास्कर राव रोकड़े ने बताया कि यात्रा का पहला चरण 5 जून 2026 को सागर में संपन्न होगा, जबकि आगामी चरणों के समापन के बाद 19 नवंबर 2026 को इंदिरा गांधी की 110वीं जयंती पर जयपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

– जगह-जगह हुआ यात्रा का स्वागत

कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय विनोद डागा ने कहा कि इंदिरा गांधी की नेतृत्व क्षमता का लोहा आज भी पूरा देश मानता है। उन्होंने इंदिरा गांधी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, निर्णायक नेतृत्व और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के विचारों और संघर्ष की भावना को जन-जन तक पहुंचाना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।

यात्रा के दौरान बैतूल ब्लॉक बॉर्डर जीन में ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौबे, विधानसभा अध्यक्ष प्रीतेश गंगारे और मंडलम अध्यक्ष प्रकाश धोटे के नेतृत्व में स्वागत किया गया। भडूस में सुभाष पवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का अभिनंदन किया। बैतूल नगर में जिला संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे और जिला महासचिव मोनू बडोनिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

– स्वागत कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

पत्रकार वार्ता और स्वागत कार्यक्रम में इंदिरा ज्योति अभियान के प्रभारी भास्‍करराव रोकड़े, कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष निलय विनोद डागा, संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे, कांग्रेस प्रवक्‍ता लवलेश बब्‍बा राठौर, विजय पारधी, सोशल मीडिया प्रभारी अनूप जैसवाल, उमाकांत शर्मा, राहुल पटेल, संजय सरदार यादव, राजकुमार चौबे, रवि त्रिपाठी, नवलसिंह ठाकुर, सुनिल जेधे, इस्‍माईल नब्‍बू खान, अजय सोलंकी, विजय मोखड़े, रामशंकर साबले, करण राजपूत, राजेश कलंबे, मन्‍ने आथनकर, अभय वर्मा, लोकेश रावत, धीरू शर्मा, सुभाष पवांर, सिराज पठान, करणलाल चंदेलकर, सप्‍पू खान, गोपाल आजाद, हरीश पिंटू लिखितकर, गुड्डू ठाकुर, हरीशंकर दीवान, प्रफुल काले, अनिल आर्य, शिवकिशोर आर्य, रूपसिंह ठाकुर, हर्षवर्धन धोटे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button